क्या आप कुशीनगर गए है ? - BiharI.Live

Post Top Ad

Wednesday, 22 February 2023

क्या आप कुशीनगर गए है ?

                                                                         कुशीनगर

                                    KUSHINAGAR


   बौद्ध ग्रंथों के मुताबिक़ महात्मा बुद्ध की मृत्यु ककुत्था नदी को पार करने के बाद कुछ दूर जाने के उपरांत कुशीनारा नामक एक वन क्षेत्र मे हुई थी। बाद में उनके निधन और महापरिनिर्वाण स्थल पर स्तूपों का निर्माण करवाया गया और बौद्ध धर्म के मानने वालों के लिए यह एक तीर्थ बन गया। कुछ अन्य लोग इस स्थान को कोशल के राजाओं की बसाई नगरी कुशवती के रूप में भी पहचानते हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि यह राम के बेटे कुश द्वारा स्थापित की गयी थी।

वर्तमान समय में विद्वान् इसे ही उस स्थान के रूप में पहचानते हैं जहाँ गौतम बुद्ध की मृत्यु हुई थी, और उनका अंतिम संस्कार किया गया। सम्राट अशोक ने यहाँ स्तूप का निर्माण करवाया और बाद में गुप्त राजाओं ने इसे विस्तृत करवाया। गौतम बुद्ध की लेटी हुई मुद्रा में मूर्ति भी गुप्तकाल की मानी जाती है। बाद में बारहवी सदी में मुस्लिम शासन काल में यह स्थान उपेक्षा का शिकार हुआ और इतिहास की गर्त में खो गया था। अंग्रेजों के समय में जब यहाँ पुराने दब चुके स्तूपों और मंदिर तथा विहार अवशेषों की खोज हुई, इसे दुबारा महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त हुआ।




इस स्थान की खोज का श्रेय जनरल कनिंघम और उनके सहयोगी कार्लाइल को जाता है।

यहाँ स्थान बौद्ध धर्म मानने वाले लोगों लिए मत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। इसी की स्मृति में यहाँ स्तूप और बौद्ध मंदिरों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा यहाँ के बौद्ध मंदिरों और स्तूपों की सुन्दरता सभी को आकर्षित करती है।


यह एक छोटा सा कस्बा है जो उत्तर प्रदेश के उत्तरी-पूर्वी छोर पर मौजूद है। इसी नाम के जिले का मुख्यालय यहाँ से कुछ दूर उत्तर में पड़रौना के समीप रवीन्द्रनगर नामक स्थान पर विकसित किया जा रहा है।                                                        

No comments:

Post a Comment

Featured post

क्या आप कुशीनगर गए है ?

                                                                                            कुशीनगर                                         ...

Post Bottom Ad