हनीप्रीत की तलाश में नेपाल में छापे - BiharI.Live

Post Top Ad

Wednesday, 20 September 2017

हनीप्रीत की तलाश में नेपाल में छापे


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की तलाश में मंगलवार को नेपाल के कई इलाकों में छापे मारे गए। इस कार्रवाई में हरियाणा पुलिस और नेपाल पुलिस के जवान शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नेपाल के ईटहरी और रूपनदेयी जिले के बुटवल इलाके में पुलिस ने छापा मारा है। वहीं, पंचकूला में हिंसा भड़काने के आरोप में हनीप्रीत के खिलाफ सेक्टर 5 थाने में केस दर्ज किया गया है। इससे पहले हनीप्रीत के ड्राइवर प्रदीप ने एसआईटी की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए थे। 
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचकूला हिंसा के आरोपी प्रदीप का दावा है कि हनीप्रीत नेपाल भाग चुकी हैं। नेपाल जाने से पहले वह प्रदीप के संपर्क में थी। प्रदीप को पुलिस ने राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ से गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि प्रदीप ही हनीप्रीत को लेकर रोहतक से अन्य जगहों पर गया था। प्रदीप से मिली सूचनाओं के आधार पर ही हनुमानगढ़ (राजस्थान) से ओम प्रकाश नामक राजस्थान पुलिस के मुलाजिम की गिरफ्तारी हुई थी। ओम प्रकाश भी डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुरक्षा में तैनात था। स्रोत - नवभारत टाइम्स 

No comments:

Post a Comment

Featured post

क्या आप कुशीनगर गए है ?

                                                                                            कुशीनगर                                         ...

Post Bottom Ad