अयोध्या में योगीः 1.71 लाख दीपों के साथ सरयू तट पर करेंगे भगवान राम की अगवानी, दर्ज होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड - BiharI.Live

Post Top Ad

Wednesday, 18 October 2017

अयोध्या में योगीः 1.71 लाख दीपों के साथ सरयू तट पर करेंगे भगवान राम की अगवानी, दर्ज होगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या में छोटी दीपावली मनाएंगे। यहां भगवान राम की लंका विजय से अयोध्या लौटने के पश्चात उनकी भव्य आरती की परम्परा को पुर्नजिवित किया जाएगा। इसके अलावा राम की नगरी को संवारने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 134 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा करेंगे। केंद्र सरकार से मिलने वाली इस रकम को भगवान राम के महल, राजा दशरथ के महल और भगवान राम की जल समाधि लेने वाले घाट के जीर्णोद्धार एवं सौदर्यीकरण पर खर्च की जाएगी।
भगवान राम ने जिस गुप्तार घाट पर जल समाधि ली, आज भी स्थानीय पयर्टक भी अनजान हैं। ऐसे में अयोध्या आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों को रामलाल से जुड़ी कथाएं और स्थलों की जानकारी मुहैय्या कराने की कोशिशों पर काम किया जा रहा है। 19वीं शताब्दी में राजा दर्शन सिंह का बनाए गए गुप्तार घाट और वहां निर्मित विशाल सीता-राम मंदिर का जीर्णोद्धार पर सरकार 37 करोड़ रपये से ज्यादा की रकम खर्च करेगी। ताकि उसे पुराने आर्किटेक्चर पर ही नए सिरे से बनाया जा सके।
निर्माण के दौरान पर्यटकों की सुविधाओं को भी ख्याल रखा जाएगा।  सरयू नदी पर राम की पैड़ी को करीब 12.5 करोड़ खर्च कर नए सिरे से बनाया जाएगा। यहां लाइटें लगाई जाएगी ताकि यह पूरा क्षेत्र जगमग रहे। इसी तरह भगवान राम के निवास स्थान कनक भवन और राजा दशरथ के निवास स्थान दशरथ महल का भी जीर्णोद्धार करीब 11.5 करोड़ रुपये की रकम खर्च की जाएगी। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन में लक्ष्मण की भूमिका भी कमतर नहीं है। इसलिए सरयू नदी के तट पर बने लक्ष्मण घाट का भी सौंदर्यीकरण करते हुए उसे नए सिरे से निर्मित किया जाएगा। इस कार्य पर तकरीबन 11 करोड़ रुपये की रकम खर्च की जाएगी। 
शहरवासियों और तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी योजनाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्यावासियों एवं तीर्थ यात्रियों के लिए भी छोटी दीपावली के इस कार्यक्रम में कई बड़ी योजनाओं को एलान करेंगे। दिगम्बर अखाड़ा परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रेक्षागृह का निर्माण, राम की पैड़ी, पर्यटकों के ठहरने के स्थल, सुरक्षा की दृष्टि से प्रमुख जगहों को सीसीटीवी से लैस करना, पुलिस बूथों की बढ़ोत्तरी, जगहों के दर्शन के लिए इको फ्रेंडली ट्रांसपोर्ट की सुविधा दी जाएगी। यही नहीं नागरिक सुविधायें जैसे शौचालय, जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाएगी।
अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर लाने की तैयारी
प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि नव्य अयोध्या को धार्मिक पर्यटन में विश्व मानचित्र पर लाने की योजना है। अयोध्या में पयर्टन को बढ़ावा देने के लिए त्रेतायुग की थीम पर ‘नव्य अयोध्या’ प्रोजेक्ट  तैयार कर केंद्र से 195.89 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। डीपीआर को स्वीकृत करते हुए पर्यटन मंत्रालय ने 133.70 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत अयोध्या में भगवान राम की 100 मीटर से ज्यादा ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 
सरयू तट पर होगी भगवान राम की अगवानी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू तट पर भगवान राम की आगवानी करेंगे। हरी की पैड़ी को 1.71 लाख दीपक से रोशन किया जाएगा। इन दीप को जला कर गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अयोध्या दर्ज हो जाएगा। इसके लिए शासन ने संबंधित अधिकारियों से संपंर्क कर लिया है। दीपोत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री डॉ रीता बहुगुणा जोशी, केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कंननथानम, केन्द्रीय संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा समेत प्रदेश के सभी सांसद-मंत्री एवं विधायक आमंत्रित हैं।
इस दौरान अयोध्या की हेरिटेज वाक, भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन को समेटे भव्य शोभा यात्रा आयोजित होगी। यात्रा के रामकथा पार्क आगमन पर पूजन-वन्दन, श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्यभिषेक का आयोजन किया जाएगा। यहां श्रीलंका, इंडोनेशिया और भारत की ओर से गोरखपुर एवं सलेमपुर के कलाकारों का संयुक्त दल क्रमश: 60-60 मिनट की रामलीला की प्रस्तुति देगा। सरयू तट पर लेजर-शो का भी आयोजित होगा। 

स्रोत-http://www.livehindustan.com

No comments:

Post a Comment

Featured post

क्या आप कुशीनगर गए है ?

                                                                                            कुशीनगर                                         ...

Post Bottom Ad