बगहा। गांधी जयंती पर राज्य सरकार ने बाल विवाह और दहेजमुक्त समाज के निर्माण को अभियान का आगाज किया है। यह अभियान केवल शपथ दिलाने और समाज को जागरूक करने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे मूर्त रूप देने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के तहत पांच सालों में दहेज की वजह से मरने वाली महिलाओं की संख्या में दो तिहाई की कमी लाना है। बाल विवाह की शिकार लड़कियों की संख्या में आधी कमी लाना है। यह सब तभी संभव है जब महिलाओं में शिक्षा और जागरूकता पैदा होगा। यह सब आप सब के सहयोग के बिना संभव नही है। उक्त बातें बगहा एक प्रखंड सभागार में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुबोध कुमार शर्मा ने बगहा एक, दो एवं नगर के सभी विकास मित्रों को संबोधित करते हुए बैठक मे कही। इसके साथ ही बताया कि सरकार द्वारा लक्ष्य को हासिल करने के लिए 7 स्तरीय कमिटी का गठन किया जा रहा है। इसमे राज्य स्तरीय कमिटी के अध्यक्ष स्वंय मुख्य मंत्री होंगे। इसके सदस्य विधायक, विभाग, मीडिया, नागरिक समाज, संबंधित विभाग के सचिव समाज कल्याण विभाग, एससी, एसटी, कल्याण श्रम, गृह, जनसंर्पक युनिट शामिल होंगे। इसी तरह अन्य कमिटियों का गठन होगा। इसके साथ ही बताया कि इस वर्ष के बाल विवाह की शिकार लड़कियों का प्रतिशत करीब 40 प्रतिशत है। इसे 20 प्रतिशत पर लाना है। दहेज मुकदमों में सजा को मात्र 0.54 है। इसे 05 प्रतिशत करना है। दहेज प्रताड़ना की वजह से मौत 1154 है इसे 383 करना है। स्नातक महिलाएं वर्तमान में 111877 है। इसे 335631 करना है। तकनीकी शिक्षा प्राप्त महिलाएं वर्तमान मे मात्र 1628 है। इसे 4884 करना है। महिला आईटीआई की संख्या मात्र 30 है। इसे 38 करना है। दसवीं के बाद ड्राप आउट लड़कियां 62.3 प्रतिशत है। इसे 31 प्रतिशत करना है। उपरोक्त आंकड़ों को पांच साल मे सरकार ने प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में आप सब को प्रतिदिन अपने अपने पंचायतों में अभियान चलाना होगा। बैठक में सभी संबंधित विकास मित्र और कर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment