सोमवार को बिहार सरकार के पर्यावरण,वन और जलवायु मंत्री नीरज कुमार सिंह ने बड़ा एलान किया है | उन्होंने बताया की अररिया जिले के रानीगंज में बिहार की नई और दूसरी चिड़ियाघर बनाया जायेगा | उन्होंने कहा की राज्य का एकमात्र चिड़ियाघर बिहार की राजधानी पटना में है अब राज्य का दूसरा चिड़ियाघर अररिया में बनाया जायेगा जिसका क्षेत्रफल 89 एकड़ होगी | आपको बता दे की विधानसभा में वित वर्ष 2021-22 के लिए पर्यावरण सम्बन्धी विभाग के लिए 737.75 करोड़ की बजटीय मांग पर चर्चा के बाद नीरज कुमार ने मीडिया से साझा किया |
मंत्री नीरज कुमार सिंह ने बताया की खुद मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी राजगीर में बने चिड़ियाघर सफारी का अपने हाथो से उद्घाटन करेंगे | साथ ही उन्होंने बताया की बिहार सरकार राज्य में बढ़ रही नीलगायो की संख्या और उनसे होने वाली किशानो की छति को ध्यान में रखते हुए नीलगायो की नसबंदी कर जंगलो में छोड़ने की योजना बना रही है |और भी कठोर कदम उठाने को बिहार सरकार प्रतिबद्ध है |
नीलगाय के साथ सरकार बंदरो की बढती संख्या और उनसे होने वाली छति को देखते हुए फैसला ली है की अररिया जिले के रानीगंज में 10 एकड़ भूमि में बनी बन्दर घरो में बंदरो को रखा जायेगा | अभी सरकार पर्यावरण, वन और जलवायु को लेके काफी सक्रिए दिख रही है | सरकार पर्यावरण, वन और जलवायु से जुडी योजनावो को आगे बढ़ाना चाहती है ताकि उससे जुडी रोजगार लोगो को मिल सके |

No comments:
Post a Comment